पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को बताया स्वच्छता का महत्व

बच्चों को बताया स्वच्छता का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| स्वच्छभारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय धौडंग में मुख्याध्यापिका पुष्पिंद्र कौर ने बच्चों को गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों से अवगत कराया। गांव के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। इस अभियान को मनाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। मौके पर कमलेश, संजीत, किरण, नरेश कुमार, संजीव कुमार, सोमनाथ मौजूद रहे।

उधर, राजकीय उच्च विद्यालय सुढैल में मुख्याध्यापिका सुषम-लता एवं माध्याध्यापिका शिखा रक्षित द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। अभियान को सफल बनाने में सरपंच गीता देवी, एसएमसी अध्यक्षा सीमा, पंच कली राम, पंच सरोज देवी का पूर्ण सहयोग रहा। मौके पर राकेश धीमान, वीरांवाली, अनिता, सुरिंद्र कौर, राजीव खुराना, दुष्यंत सैनी, रजनी मौजूद रही।

वहीं, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ईगल ईको क्लब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मछरौली में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को सफाई का महत्व बताया गया। क्लब के इंचार्ज जयकुमार ने बच्चों को अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शरीर में स्वच्छ मन का वास होता है। मौके पर मनोज कुमार, श्याम लाल, प्रदीप कुमार, रेशम कुमार, कृष्ण कुमार, बलजीत कौर, सविता बंसल, कविता रानी, रजनी गुप्ता, जसबीर सिंह मौजूद रहे।

उधर, राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी में प्रधानाचार्य अनूप कोठियाल बीईओ सतीश गोयल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। कोठियाल ने कहा कि जब हम स्वच्छ रहेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे। मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, संजीव कुमार, सुदेश यादव, शशि भूषण गुप्ता, सुभाष वालिया, मोनिका, वीना, किरण, राजेश कुमार मौजूद रहे।