अंडर-14 बास्केट बॉल का ट्रायल हुआ
यमुनानगर | न्यूहैप्पी पब्लिक स्कूल में अंडर-14 बास्केट बॉल के जिला स्तरीय ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाडिय़ों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्यातिथि जीएस शर्मा ने किया। इसमें मेजबान स्कूल के विशाल, कृष्णा, मनमीत सिंह, अतुल, गगनदीप, उज्जवल, अमरदीप सिंह का चयन किया। लड़कियों में सिमरन गुरप्रीत कौर का चयन किया। प्रिंसिपल बिंदु शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है।