घर के बाहर से बाइक चोरी
घर के बाहर से बाइक चोरी
यमुनानगर| शांतिकॉलोनी से चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को उसकी बाइक घर के बाहर गली में खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो वहां से बाइक गायब थी। उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।