पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से जेवरात धर्मकांटे से कैश चोरी

घर से जेवरात धर्मकांटे से कैश चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर से जेवरात धर्मकांटे से कैश चोरी

यमुनानगर | रघुनाथपुरीकॉलोनी स्थित घर से चोर हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर गए। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बिशंभर सिंह का कहना है कि परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। जैसे ही आए तो देखा घर में सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो पता चला कि चोर घर से गणेश जी की चांदी की मूर्ति, चांदी की दस चेन और नेकलेस चोरी कर ले गए। उधर, छप्पर में धर्मकांटा से मोबाइल कैश चोरी कर लिया। पुलिस ने धर्मकांटा संचालक यशपाल सिंह की शिकायत पर गांव मछरौली निवासी सोमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।