पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाहे कुछ भी हो, वोट जरूर डाले मतदाता : गगनदीप

चाहे कुछ भी हो, वोट जरूर डाले मतदाता : गगनदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाताजागरुकताअभियान (स्वीप) के अंतर्गत रविवार को रेलवे वर्कशाप के ऑडिटोरियम हॉल मेंं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीपीओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी गगनदीप सिंह ने की।

गगनदीप सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। लोग आगामी विधानसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर मतदान करें तथा अपने परिवार आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दें उन्होंने कहा कि हम अपने वोट से देश प्रदेश की तरक्की का भविष्य तय करते हैं, परंतु जब बहुत से मतदाता किसी भी कारण से वोट डालने नहीं जाते तो उससे सही जनमत सामने नहीं पाता। अत: सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि देश का लोकतंत्र मजबूत हो सकें। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि चुनावों में मतदान का बहुत महत्व है। वोट एक ऐसी शक्ति है जिससे हम अपनी आशाओं के अनुरूप सरकार बना सकते हैं। अत: चुनावों में प्रत्येक मतदाता को निष्पक्ष होकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली ने भी मतदाताओं को गीतों भजनों के माध्यम से मतदान के प्रति प्रेरित किया।

मौके पर डीपीआरओ सुरेश यादव, बीडीपीओ रादौर कुलजीत सिंह, नायब तहसीलदार जय सिंह, पंचायत अधिकारी अंग्रेज सिंह मोर, रेलवे वर्कशाप के सीनियर पर्सनल अधिकारी एके अरोड़ा, सुपरवाइजर ओएस यादव, आरएस भदौरिया, अश्वनी कुमार रेलवे वर्कशाप के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

जगाधरी| आंगनवाड़ी वर्कर मतदान के लिए जागरूक करतीं हुई।

यमुनानगर | मतदान करने की शपथ लेते लोग।