सुखमणि पाठ से वातावरण भक्तिमय हुआ
सुखमणि पाठ से वातावरण भक्तिमय हुआ
यमुनानगर | सेंटलॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल में \\\'श्री सुखमणि साहिब-पाठ कीर्तन का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंध निदेशक डॉ. एमके सहगल, चेयरपर्सन डॉ. रजनी सहगल ने श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ आरंभ किया। महान ग्रंथ श्री सुखमणि साहिब जी के मधुर ज्ञानबद्ध, संदेश युक्त पाठ तथा कीर्तन के माध्यम से उपस्थित जन मंत्र मुग्ध हो गए। सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में ध्यान मग्न होकर पाठ कीर्तन का रसपान किया। एमके सहगल ने कहा कि हम अपने कर्तव्य मार्ग पर अडिग रहें। परिणाम भी अच्छा सुखद प्राप्त हो इसके लिए अंतरात्मा से भी जुड़े रहना आवश्यक है। इन महान ग्रंथों का सानिध्य ही हमारा सही मार्ग निर्देशित करेगा। रजनी सहगल ने कहा कि हमें आज श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ कीर्तन श्रवण से शारीरिक मानसिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास का भी अवसर मिल गया। इस अवसर पर प्रेम कुमारी सहगल, स्नेह खन्ना, रमन, प्रो. आरसी शर्मा, प्रो. अजय सिडाना, प्रो. महेश साहनी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।