- Hindi News
- दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोग उतरे सड़क पर
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोग उतरे सड़क पर
पुलिस ने खदेड़ा
जगाधरीकेमुखर्जी पार्क में चार साल की बच्ची से हुए रेप के मामले में बुधवार सुबह लोग नेशनल हाइवे पर उतर गए। चौक बाजार से जुलूस निकालते हुए सैकड़ों लोग जगाधरी बस स्टैंड के पास पहुंच गए। यहां पर लोगों ने जमकर हंगामा किया और ट्रैफिक को जाम कर दिया।
आधा घंटे हाइवे जाम रखा। हाथों में डंडे लिए लोग सड़क के बीच में ही बैठ गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हाइवे जाम करने की सूचना पाते ही मौके पर शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुरेशपाल पहुंचे उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर बैठे लोगों ने उनकी एक मानी। इसके बाद मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र विज और डीएसपी राजेश कुमार पहुंचे। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही, लेकिन इस पर भी लोग नहीं माने। बाद में पीड़ित बच्ची के पिता और दो अन्य लोग थाने में गिरफ्तार आरोपी को दिखाया तब जाकर लोग शांत हुए।
शर्मसारकर दिया इंसानियत को : प्रदर्शनकर रहे सर्व हरियाणा विकास समिति के प्रधान परमजीत सिंह, महिला प्रधान सुषमा कश्यप, ललिता शर्मा, नरंजन सिंह, रामबाबू, जितेंद्र, सुरज और राज चड्ढा का कहना है कि यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के मन में पुलिस का डर नहीं है। पुलिस ठीक से काम नहीं करती। उनकी मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले तो जल्द से जल्द आरोपी का सजा हो सके।
मेटलइंडस्ट्री रही बंद : जगाधरीके मुखर्जी पार्क एरिया में हर घर में मेटल फैक्टरी है। बच्ची का पिता एक मेटल फैक्टरी में काम करता है।
रेप की घटना के बाद सभी मेटल फैक्टरी में काम करने वाले एकजुट हो गए हैं। इसके चलते बुधवार को ज्यादातर फैक्टरियों में काम बंद रहा। इन कर्मचारियों ने मेटल फैक्टरी संचालकों का भी विरोध किया। उनका कहना है कि अगर फैक्टरी संचालकों ने कर्मचारियों का साथ नहीं दिया तो उनकी ओर से आगे भी काम का बहिष्कार किया जाएगा।
आरोपी गिरफ्तार
शहरजगाधरी थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग है। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधारगृह अम्बाला में भेज दिया गया है।
पहलेभी लगा था जाम
सोमवारको भी दर्जनों लोगों ने बस स्टैंड के सामने जाम लगाया था। इस दौरान सरकार गाड़ी तोडफ़ोड़