हाइवे जाम करने के आरोप में 84 पर केस
यमुनानगर|रेप केआरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगाधरी बस स्टैंड के पास हाइवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने चार को नामजद करते हुए 84 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अमरजीत ठाकुर, भाहू, ललिता और सुनीता को नामजद किया है।
यहथा मामला : 23सितंबर को जगाधरी के मुखर्जी पार्क एरिया में एक युवक ने चार साल की बच्ची के साथ रेप किया था।
पुलिस ने उसी दिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अगले दिन लड़की के पक्ष में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए थे। लोगों जगाधरी चौक बाजार से जुलूस निकालते हुए बस स्टैंड जगाधरी के पास पहुंच गए थे। वहां पर उन्होंने जाम लगा दिया था। करीब आधा घंटे हाइवे जाम रहा था।