पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले पर बीम डाल निगम ने लोगों के लिए खड़ी कर दी नई समस्या

नाले पर बीम डाल निगम ने लोगों के लिए खड़ी कर दी नई समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| अपनीपरेशानी को दूर करने के लिए नगर निगम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दरअसल नगर निगम ने सेक्टर-17 और कुष्ट कॉलोनी के पास नाले पर बीम डाल दिए। इससे दिक्कत यह खड़ी हो गई कि बरसात के दौरान नाले में पानी का लेवल बढ़ जाता है और पानी बीम के बॉटम तक जाते ही बैक मारने लग जाता है। पानी को आगे जाने का रास्ता नहीं मिल पाता और वह कुष्ट कॉलोनी के साथ-साथ सेक्टर के पीछे पड़ी खाली जगह घरों में घुस जाता है। इससे लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ता है।

अधिकारियोंको लिख चुके पत्र : बीमोंसे हो रही दिक्कत को लेकर गणेश नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य अशोक कुमार, सीमा रानी, ऊषा रानी, मनीष कुमार और राजन ने बताया कि उन्होंने इस बारे में वे वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियों को लिख चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। थोड़ी की बरसात होने पर गंदा पानी घरों में घुस जाता है। पानी साथ में गंदगी लेकर आता है। एक दिन बारिश के दौरान बाहर आकर देखा तो पता चला कि पानी के बैक मारने का कारण नाले पर डाले बीम हैं।

यहहोना चाहिए : कंस्ट्रक्शनएक्सपर्ट ओपी अग्रवाल का कहना है कि जो बीम डाले गए हैं वे बिना किसी एक्सपर्ट की राय से डाले हुए लगते हैं। क्योंकि बीम नाले के ऊपर डाले गए हैं जबकि किसी भी दीवार को गिरने से रोकने के लिए उसे नीचे से मजबूत किया जाता है। नाला पहले भी टूट रहा था और अब भी टूट रहा है। निगम अधिकारियों को चाहिए कि नाले से बीम तोड़ कर नाले की दीवार की साइड में मिट््टी डाली जाए।