- Hindi News
- प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, हजारों का सामान राख
प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, हजारों का सामान राख
यमुनानगर | खजूरीरोड स्थित प्लाइवुड फैक्टरी में देर रात आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। शादीपुर के नजदीक श्याम सुंदर अग्रवाल की प्लाइवुड फैक्टरी है। देर रात करीब दो बजे उसे फैक्टरी के मुंशी ने सूचना दी कि फैक्टरी के चेंबर में आग लग गई है। उसने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड में दी।