पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण चित्रकला से नारी शक्ति पर जोर

भाषण-चित्रकला से नारी शक्ति पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | तिलकरज चड्ढा प्रबंधन तकनीकी संस्थान में शनिवार को दो दिवसीय टैलेंट शो का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विद्यार्थियों के लिए भाषण, कविता, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। रविवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। पहले दिन संस्थान के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी हिंदी भाषा का सम्मान करते हुए नारी शक्ति पर बहुत ही स्टीक और गहनतापूर्वक विचार रखे। कविता के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक पहलुओं जैसे भ्रष्टाचार, आतंकवाद, देशभक्ति जैसे विषयों पर भावनात्मक तरीके से दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों प्रो. श्री प्रकाश, सीमा कटारिया ने भी प्रतियोगिता को सराहा। विद्यार्थियों की कला को देखते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. विकास दरयाल ने कहा कि आज के विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। इनमें प्रतिभा तो बहुत है पर जरूरत है एक ऐसा मंच प्रदान करने की जिस पर वे अपने टैलेंट को ओर निखार सके। सभी विजेताओं को रविवार को समापन अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।