पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक के स्थापना दिवस पर जांच शिविर

बैंक के स्थापना दिवस पर जांच शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुड़िया| जगाधरीके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 104वें स्थापना दिवस के अवसर पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ प्रबंधक जगाधरी अनिल कुमार बत्तरा ने किया। चेकअप गाबा अस्पताल के डॉक्टर प्रवीन आनंद, कमल सिंह और अमित कुमार ने किया। वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार बत्तरा ने बताया कि बैंक के 104वें स्थापना दिवस 21 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसी को लेकर बुधवार को हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। इसमें शुगर, बीपी, आंखों का चेकअप किया गया। उनका कहना है कि हमारा प्रयास है कि 104000 आई डोनेट फार्म भरने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि जो लोग अभी तक इस खूबसूरत दुनिया को नहीं देख पाए उन्हें आई डोनेट कर उनकी आंखों में रोशनी जगाई जा सके। उनका कहना है कि बैंक लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। इसलिए चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है। मौके पर मुख्य प्रबंधक यमुनानगर एनके यादव, सरोज सिंह, दिव्या शर्मा, धर्मचंद, मदन धीमान, आशीष सखूजा, ललित शर्मा, मंजीत सिंह, रीचा रानी, अभिषेक सेठी, गुरमेल सिंह, सुरेश, सुरेश गर्ग और केसी सचदेवा मौजूद रहे।