पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतकों की पेंशन और पंचायती जमीन पर कब्जे के आरोप में दो सरपंचों को पद से हटाया

मृतकों की पेंशन और पंचायती जमीन पर कब्जे के आरोप में दो सरपंचों को पद से हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| दोमृत लोगों की पेंशन में हेराफेरी करने पर फेरूवाला के सरपंच और अवैध कब्जा करने के आरोप में अलीपुरा के सरपंच को टर्मिनेट किया गया है। ध्यान रहे कि एक सप्ताह में डीसी डॉक्टर एसएस फूलिया दो सप्ताह के भीतर तीन सरपंचों और चार पंचों पर कार्रवाई कर चुके हैं।

निकालीगई रकम जमा भी कराई, फिर भी हुई कार्रवाई : फेरूवालाकी सरपंच दर्शनी देवी के खिलाफ नंबरदार रविकुमार गुलजार अन्य ने जिला समाज कल्याण विभाग में शिकायत दी। इसमें कहा गया कि सरपंच ने भादूराम मनसा राम की वृद्धावस्था सम्मान भत्ता की राशि (अक्टूबर नवंबर)2400 गलत तरीके से बांट दी। शिकायत होने पर दिसंबर 2010 की पेंशन समाज कल्याण विभाग में जमा करा दी। डीड पीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 2012 में सरपंच को कारण बताओ नोटिस दिया। 15 मई को आरोप पत्रित ( चार्जशिट) किया गया।