पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंस्पेक्टर से परेशान पंजाब रोडवेज कंडक्टर ने आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर

इंस्पेक्टर से परेशान पंजाब रोडवेज कंडक्टर ने आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| इंस्पेक्टरसे परेशान होकर पंजाब रोडवेज के कंडक्टर ने नशीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अन्य साथियों ने उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नशीला पदार्थ निगलने से पहले कंडक्टर ने सुसाइड नोट भी लगा है।

निजी अस्पताल में भर्ती पंजाब के फजीलका के सतनाला निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज की बस पर अस्थाई कंडक्टर है। गत दिनों जब वह यमुनानगर रहा था तो इसी दौरान लुधियाना के भारत नगर चौक पर सेंट्रल फ्लाइंग ने रोक लिया और उन्होंने महिला सवारी को निशुल्क सरहिंद तक ले जाने को कहा। जिस पर वह राजी नहीं हुआ। क्योंकि चेकिंग में सारी गलती उसकी पाई जाती। उसने महिला का टिकट काट दिया। इस पर इंस्पेक्टर हरगोपाल ने उसे देख लेने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने चेकिंग में उस पर 15 रुपए डाल दिए। यानी गबन का आरोप लगा।

स्थानीययूनियन भी पहुंची, पंजाब यूनियन भी आएगी : मामलेमें नया मोड परिवार के पहुंचने पर ही आए। स्थानीय यूनियन के पूर्व प्रधान कंवलजीत जोशी के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची। उधर, पंजाब से भी यूनियन के सदस्य यमुनानगर रहे हैं।