घर से अचानक युवती लापता
यमुनानगर |शहर कीबलवंत राय कॉलोनी से युवती लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया। बलवंतराय कॉलोनी निवासी मोतिया रानी ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि उसकी लड़की २४ वर्षीय लड़की अचानक लापता हो गई। उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।