- Hindi News
- बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक ने तोड़ा दम
बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक ने तोड़ा दम
यमुनानगर | गांवअलाहर के नजदीक दो दिन पहले हुई बाइकों की भिड़ंत में देर शाम इलाज के दौरान 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। जबकि इसके दोस्त का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। जठलाना निवासी मोहन लाल ने पुलिस को बताया कि उसका 16 वर्षीय लड़का अपने दोस्त अलाहर निवासी जोनी के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। गांव अलाहर में सामने से रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर देर शाम इलाज के दौरान उसके लड़के अमन की मौत हो गई।