पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या बचाओ, देश बचाओ, लोगों को करें जागरूक : फूलिया

कन्या बचाओ, देश बचाओ, लोगों को करें जागरूक : फूलिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्तमानसमयमें जिले में एक हजार पुरुषों के पीछे 844 महिलाओं का लिंग अनुपात है, जबकि पिछले वर्ष यह 877 था। लिंग अनुपात में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करना होगा।

अब हमारा लक्ष्य अगले वर्ष तक लिंगानुपात में बढ़ोतरी कर एक हजार पुरुषों के पीछे 900 महिलाओं का अनुपात करना है। यह बात डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने सचिवालय के सभाकक्ष में पीएनडीटी एक्ट के तहत स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, एनजीओ अल्ट्रासाउंड संचालकों की बैठक में कही।डीसी ने सभी अधिकारियों, एनजीओ के मालिकों अल्ट्रासाउंड संचालकों को निर्देश दिए कि वे महीने में एक दिन अपने अपने अस्पताल, सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थलों या अन्य किसी भी स्थान पर घटते लिंगानुपात से संबंधित कार्यक्रम अवश्य आयोजित करें और लोगों को कन्या बचाओ, देश बचाओ के बारे में जागरूक करें। यदि इस कार्य में किसी अधिकारी, एनजीओ अल्ट्रासाउंड संचालकों ने कोताही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना है और जिला प्रशासन अधिकारियों के आपसी सहयोग से ही घटते लिंगानुपात में सुधार लाया जा सकता है।