- Hindi News
- डेढ़ लाख बच्चों ने एक घंटे में दी रोड सेफ्टी की परीक्षा
डेढ़ लाख बच्चों ने एक घंटे में दी रोड सेफ्टी की परीक्षा
इंसानअगरशिक्षित है तो सभी साधनों का सोच समझ कर प्रयोग करता है। यही वजह है कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने की शुरुआत भी स्कूल से ही की गई है। बुधवार को पुलिस विभाग द्वारा राजकीय प्राइवेट स्कूलों में \\\'रोड सेफ्टी ट्रैफिक क्विज 2014-15ज् प्रतियोगिता कराई गई। डेढ़ लाख से अधिक बच्चों ने यह परीक्षा दी। स्टूडेंट ने एक घंटे में 40 प्रश्नों का जवाब दिया।
40 प्रश्नों में प्रत्येक सवाल के चार ऑप्शन दिए थे। जिनमें से किसी एक ठीक जवाब पर निशान लगाना था, लेकिन एक निशान लगाने में ही स्टूडेंट का दिमाग चकरा गया। कभी माथे पर हाथ तो कभी आंखों पर। इससे पता चलता है कि ट्रैफिक नियमों के प्रति स्टूडेंट कितने जागरूक है।हैरानी इस बात की रही कि जिन स्टूडेंट ने सुबह ट्रैफिक संबंधी परीक्षा दी। वही बाद में ट्रैफिक नियमों को तोड़ते नजर आए। एक बाइक पर बिना हेलमेट के तीन-तीन स्टूडेंट देखे गए। एसपी वेद प्रकाश गोदारा ने डीएवी स्कूल में चल रही परीक्षा का जायजा भी लिया। गोदारा ने बताया कि इस परीक्षा को आयोजित करने का यही मकसद है कि बच्चों को शुरू से ही ट्रैफिक नियमों का ज्ञान हो। इसके आधार पर ही पता चलेगा कि बच्चे ट्रैफिक को लेकर कितने जागरूक हैं। इसके आधार पर ही भविष्य की प्लानिंग भी बनाई जाती है। एसपी वेदप्रकाश ने बताया कि पहली से पांचवीं कक्षा, छठी से आठवीं और नौंवी से 12वीं कक्षा तक तीन श्रेणियों में परीक्षा आयोजित हुई। प्रत्येक श्रेणी से चयनित दो-दो बच्चे 13 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर होने वाली परीक्षा में भाग लेंगे।