अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी
यमुनानगर | चोरोंने अलग-अलग स्थान से चार बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुडिय़ा निवासी कृष्ण कुमार ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह माया पैलेस में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। वहां से चोरों ने बाइक चोरी कर लिया। उधर, गांव अलाहर निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि चोरों ने उसकी बाइक को ट्रॉमा सेंटर से चोरी कर लिया। वहीं, चोरों ने गांव घोड़ो पीपली निवासी गजे सिंह की बाइक को कॉलेज के बाहर से चोरी कर लिया। इसी प्रकार चोरों ने गांव बाकरपुर निवासी अमित की बाइक को कोर्ट से चोरी कर लिया।