पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुन्नी का फंदा बना युवक ने लगाई फांसी

चुन्नी का फंदा बना युवक ने लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | फर्कपुरकी जवाहर कॉलोनी में युवक ने कमरा बंद कर फांसी लेकर आत्महत्या कर ली। जब युवक ने फांसी ली घर पर कोई नहीं था। परिवार के लोग सुबह घर आए तो देखा शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक दिमागी रूप से परेशान था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। जवाहर नगर कॉलोनी निवासी अशोक ने बताया कि उसका भाई २४ वर्षीय अरविंद देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। इस दौरान वह रात को काम पर चला गया। सुबह जैसे ही वह आया तो देखा अरविंद ने कमरे का दरवाजा बंद किया हुआ था। आवाज लगाई मगर अंदर से कोई उत्तर नहीं आया। उन्होंने खिड़की से देखा तो अरविंद का शव चुन्नी से बने फंदे पर लटका हुआ था। उसने इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस का कहना है कि युवक ने परेशानी के चलते ऐसा किया है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम करा 174 की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।