पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंसानियत के नाते लोगों का इलाज बंद करें डॉक्टर

इंसानियत के नाते लोगों का इलाज बंद करें डॉक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीडॉ.एसएस फूलिया ने राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले के कुछ अस्पतालों द्वारा बीपीएल परिवारों के इलाज बंद करने को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों, ईएसआई अस्पताल के अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने सभी निजी अस्पताल संचालकों को निर्देश दिए कि वे किसी भी स्तर पर बीपीएल परिवारों का इलाज बंद करे। उन्होंने बीमा कंपनियों की तरफ रुकी हुई राशि को जल्द ही डॉक्टरों को अदा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज का मामला अत्यंत संवेदनशील इंसानियत से जुड़ा है। डॉक्टरों की बकाया राशि का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा और इसमें कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन फिर भी संवेदना और इंसानियत के नाते मरीजों को इलाज से वंचित नहीं किया जाए और ही उनके कार्ड अपने पास रखें। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले निजी अस्पताल संचालकों ने बीमा कंपनियों द्वारा राशि अदा किए जाने पर बीपीएल परिवारों का इलाज करना बंद कर दिया था। उन्होंने एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी के नेतृत्व में आईएमए, बीमा कंपनियों के अधिकारियों को कल मीटिंग कर अपने सभी मामले निपटाने के निर्देश दिए। डीसी ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भुगतान संबंधी बिलों और टीडीएस के लिए चिकित्सकों के साथ नियमित तौर पर बैठक करें और अपने अपने मामलों को सुलझाए।

डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों, ईएसआई अस्पताल के अधिकारियों की बैठक ली।