- Hindi News
- एक रात भी नहीं दिखा एसपी मीटिंग का असर, अलसुबह निकले रेत से भरे ट्रक
एक रात भी नहीं दिखा एसपी मीटिंग का असर, अलसुबह निकले रेत से भरे ट्रक
अवैधखननके खेल को रोकने के लिए एसपी वेदप्रकाश ने मंगलवार देर रात तक एसएचओ की बैठक ली। अवैध खनन रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए। नैतिकखनन को रोकना उनकी ड्यूटी ही नहीं कर्त्तव्य भी बनता है। एसपी की मीटिंग का असर एक रात भी नहीं दिखा। अवैध खनन के ट्रक सड़कों पर पुलिस के सामने बेलगाम दौड़ते नजर आए। अवैध खनन की सच्चाई जानने के लिए मंगलवार रात भर भास्कर की टीम खनन जोन और शहर के विभिन्न चौकों पर रहे। इसमें खनन के खेल के साथ-साथ पुलिस की पोल भी खुलती दिखी।
रातदस बजे ट्रक जाने शुरू हो गए थे खनन जोन में : भास्करटीम मंगलवार रात दस बजे बुड़िया चौक पर पहुंची। यहां से काफी संख्या में ट्रक बुड़िया होते हुए गांव लाक्कड़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ट्रकों का पीछा किया तो लाक्कड़ के पास यमुना नदी में सभी ट्रक रेत लेने के लिए चले गए। यहां नत्थनपुर चौक पर पुलिस की जिप्सी खड़ी थी। धीरे-धीरे ट्रकों की संख्या बढ़ती जा रही थी। इसके बाद पुलिस की जिप्सी भी उनके पीछे खनन जोन में ही पहुुंच गई। चौक पर खनन माफिया से जुड़े लोग कारों में एक दूसरे से फोन कर पल-पल की जानकारी जुटा रहे थे। जैसे ही भास्कर टीम की गाड़ी वहां पर जाकर रुकी तो कुछ लोग हमारे पास आए और पूछने लगे कि खनन विभाग के अधिकारी कहां पर हैं। इस पर जैसे ही हमने कहा कि हमें उनका नहीं पता तो उनका कहना था कि ध्यान रखना खनन विभाग की टीम आई हुई है और यह कहकर वे अपनी गाड़ी में बैठकर फोन से रिपोर्ट लेने लगे।
हरचौक पर थी पुलिस लेकिन नहीं की चेकिंग : बुधवारअलसुबह चार बजे से छछरौली और लाक्कड़ की तरफ से रेत से भरे ट्रक आने शुरू हो गए थे। चार बजे से छह बजे तक 80 ट्रक रेत से भरे निकले। इस दौरान हर चौक पर पुलिस तो जरूर थी लेकिन किसी ने इन ट्रकों को रोकने की जहमत नहीं उठाई। ट्रकों के आगे-आगे कारों में माफिया से जुड़े लोग चल रहे थे और वे उन्हें रास्ते से अवगत करा रहे थे कि कोई रोकने वाला नहीं है। कुछ पुलिस कर्मचारी तो अपनी निजी गाड़ियों में खनन माफिया से गुफ्तगु करते नजर आए। एसपी वेदप्रकाश का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। दिन रात अवैध खनन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। जो भी अवैध खनन करता पकड़ा जाता है। उस पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस ईमानदारी से ड्यूटी कर रही है।
जिले में घट रही गैर कानूनी घटनाओं की जानकारी सरकार तक पहुंचाने के लिए खुफिया