पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलभीहमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों को भी यदि ढाल बना लिया जाए तो इस क्षेत्र में भी विद्यार्थी उच्च मुकाम हासिल कर सकता है। खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा निखरती है। उक्त शब्द राजीव गांधी खेल अभियान (रागका) के अंतर्गत 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना के प्रधानाचार्य गुरदियाल सिंह बरार ने कहे।

उन्होंने कहा कि जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और पीटीआई नरेश लाकड़ा रमेश चंद के अथक प्रयासों का नतीजा है। जठलाना स्कूल के नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों शिवम, सचिन, विशाल, अजय, इरफान, दीपक, मनोज, विजय ने कबड्डी में भाग लिया। खिलाड़ी बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का अद्भुत नजारा पेश किया और सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल गांव का नाम रोशन किया। 42 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में भी रितेश ने गोल्ड और रजत ने सिल्वर पदक जीतकर अपने खेल कौशल का परिचय दिया। इस मौके पर राजीव राणा, राजेश वर्मा, नीरज शर्मा, नरेश सैनी, विकास सिंगला, पवन बत्रा, बलदेव, रीटा, ज्योति गर्ग, मोनिका बत्रा, सुषमा, नफे सिंह, इंद्र शास्त्री, नरेश लाकड़ा, अंकुश मौजूद थे।

संस्कृत प्रवक्ता नीरज मानिकटाहला ने भी खेल, खिलाड़ी स्वास्थ्य विषय पर कहा कि खेल तो मानव की जन्मजात प्रक्रिया है। खेलों से कसरत तो होती ही है साथ ही खेल भावना, समूह भावना, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता जैसे बहुमुखी गुणों का विकास होता है। जितने ज्यादा खेल के मैदान, उतने कम अस्पताल कहावत के माध्यम से उन्होंने खेलों के महत्व से बच्चों को अवगत कराया।