पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबाल में सोना जीतकर नाम रोशन किया

वॉलीबाल में सोना जीतकर नाम रोशन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| गांवकलावड़ के राजकीय सीसे की छात्राओं का राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-18 वॉलीबाल प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीत कर लौटने पर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल घसीटू राम अटवाल ने बताया कि छात्राएं 20 नवंबर को राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता मे सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद स्वाति राणा हेमा सैनी का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता चेन्नई (तमिलनाडु) में हुई थी। इसमें टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। प्रिंसिपल ने जीत का श्रेय डीपीआई कृष्ण लाल को दिया। गांव कलावड़ सरपंच रविंद्र राणा ने लड़कियों को 11 हजार रुपए इनाम देकर सम्मानित किया। राणा ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र मे किसी से पीछे नहीं हैं। इन लड़कियों ने स्वर्ण पदक जीत कर गांव का नाम रोशन कर दिया है। राणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि कुछ भी अच्छा करता है तो उसके क्षेत्र का नाम भी रोशन होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ने के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने लड़कियों के स्वर्ण पदक जीत कर लाने पर बधाई दी। डीपीआई कृष्ण लाल ने कहा कि जीत में छात्राओं की कड़ी मेहनत रंग लाई है। मौके पर रूपचंद शर्मा, बी.डी.शर्मा, महेश राणा, संजीव कुमार, विनोद कुमार, रणबीर सिंह, आशा रानी, सविता रानी कर्मजीत कौर उपस्थित थी।

कलावड गांव में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।