पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर में दान के बहाने ठगी की प्लानिंग समझदारी से बचे कमेटी के पदाधिकारी

मंदिर में दान के बहाने ठगी की प्लानिंग समझदारी से बचे कमेटी के पदाधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुराकॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर कमेटी के प्रधान जोगविंद्र वोहरा को एक व्यक्ति ने फोन किया वह खुद को फरीदाबाद निवासी अग्रवाल बता रहा था। प्रधान को बताया कि अपने परिवार के साथ कुछ दिनों पहले यमुनानगर में आया था। हनुमान मंदिर के पास उनकी कार खराब हो गई। मिस्त्री कार ठीक करने लगा, इस दौरान उनकी माता कार से उतर कर हनुमान मंदिर में चली गई। उसके बाद उनकी मां विदेश चली गई। बाद में उसकी मां ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर रामपुरा कॉलोनी में मन्नत मांगी थी और वह पूरी हो गई है। अब वह मन्नत पूरी होने पर मंदिर में दो कमरे बनवाना चाहती है और इस संबंध में वह मंदिर कमेटी से बात करें। मंदिर कमेटी प्रधान वोहरा ने मंदिर कमेटी महासचिव देवेंद्र मेहता से इस संबंध में बात करने के लिए फोन करने वाले व्यक्ति से कहा।

येपता दिया था

आरोपीने मंदिर कमेटी के सदस्यों को फरीदाबाद के सेक्टर 17 में बुलाया। डीएसपी फुल कुमार धीमान ने आरोपी के नंबर की लोकेशन जांच कराई। उसकी लोकेशन यमुनानगर के शिवजी पार्क के निकट की आई, जबकि आरोपी ने कमेटी के पदाधिकारियों को खुद को एयरपोर्ट पर बताया। अब कमेटी पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रामपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दी है।

>पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

भास्करन्यूज | यमुनानगर

रामपुराकॉलोनीस्थित हनुमान मंदिर में गए थे। उनकी मां की मन्नत पूरी हो गई।

अब मंदिर में धर्मशाला (कमरे) बनवाना चाहते हैं। फरीदाबाद आकर 11 लाख रुपए ले जाओ, लेकिन पानीपत रास्ते में आते हुए उनके जानकार को (इलाज के लिए ) 35 हजार रुपए देते आना। इस तरीके से ठग ने हनुमान मंदिर के पदाधिकारियों को फंसाने की प्लानिंग रची। पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ रामपुरा चौकी में लिखित में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पहलेछह लाख फिर 11 लाख देने को तैयार, लेकिन दिया कुछ नहीं : मंदिरकमेटी महासचिव ने बात की तो पहले वह छह लाख देने के लिए तैयार था। बात करते हुए वह मंदिर में 11 लाख देने के लिए कहने लगा।

मेहता को फरीदाबाद में पैसे लेने के लिए बुलाया। इसी बीच फोन पर कहा कि फरीदाबाद आते हुए पानीपत में उनके जानकार को 35 हजार रुपए दे देना। उसको इलाज के लिए पैसे चाहिए। जब वे फरीदाबाद आएंगे उनको पैसे लौटा देंगे। इस पर कमेटी के पदाधिकारियों को आरोपी पर शक हु