पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झगड़े में जाने से मना किया तो मनीष को चाकुओं से गोद डाला

झगड़े में जाने से मना किया तो मनीष को चाकुओं से गोद डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झगड़ेमेंजाने से मना किया तो चार युवकों ने अपने ही दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। घटना जगाधरी की अशोक विहार कॉलोनी में रात 12 बजे की है। खून से लथपथ युवक को परिजन सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने डॉक्टर्स के पैनल से रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के भाई परमेश ने बताया कि उसका भाई मनीष (30) शनिवार रात को झंडा चौक पर हो रही रामलीला में गया था। रामलीला से जैसे ही वह घर आने लगा तो, वहीं पर उसके पड़ोस का सोनू, मनीष, रिंका और राहुल मिल गए। उन्होंने मनीष से कहा कि हमारा झगड़ा हो गया है हमारे साथ चल। मनीष ने झगड़े में जाने से मना कर दिया। मना करने पर आरोपियों ने उससे बहस भी की लेकिन मनीष घर पर गया। इसके बाद चारों युवक घर पर गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मनीष को बाहर बुलाया और चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। परमेश का कहना है कि आरोपी मनीष को हमने मौके पर पकड़ लिया था, लेकिन जगाधरी पुलिस रविवार शाम तक कह रही थी कि एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

तलाशकी जा रही है : शहरजगाधरी थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है मृतक के पिता ताराचंद की शिकायत पर मनीष, सोनू, रिंका और राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है।

मृत के भाई परमेश का कहना है कि आरोपियों ने बड़े ही प्यार से मनीष को घर से बाहर बुलाया। मनीष को घर से बाहर बुलाया तो कुछ देर तो वे बातें करते रहे। जैसे ही आने लगे तो आरोपियों ने मनीष को गले लगा लिया। गले लगाते ही चाकू से पेट में वार कर दिया। आरोपियों ने एक के बाद एक चाकू के पांच वार किए। वहीं एक आरोपी ने लोहे की रॉड से मनीष के सिर पर वार किया। इससे मनीष सड़क पर ही गिर गया। आरोपी वहां से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में मनीष को सिविल अस्पताल जगाधरी लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि आरोपियों ने उसे बड़े ही प्यार से आवाज लगाई थी इसलिए हमने भी नहीं सोचा कि इस तरह से हो जाएगा। आरोपी अक्सर हमारी आटा चक्की पर आत