पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट की योजना बनाने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार

लूट की योजना बनाने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|लूट कीयोजना बनाने के छठे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी निर्मल उर्फ निम्मा से रॉड भी बरामद की है। आरोपी जालंधर के गांव लांबा का रहने वाला है। जोकि इन दिनों जगाधरी के गुलाब नगर में रह रहा था। बता दें कि सदर जगाधरी पुलिस ने 23 सितंबर को गांव महंलावाली के श्मशान घाट में पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते समय कमलजीत, राजेश, राहुल मसीह, अरूण और घनश्याम को गिरफ्तार किया था। आरोपी निर्मल उर्फ निम्मा मौके से भागने में कामयाब हो गया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हथियार बरामद किए थे।