- Hindi News
- चौटाला बनाएंगे सरकार अब युवाओं को मिलेगा रोजगार: दिलबाग
चौटाला बनाएंगे सरकार अब युवाओं को मिलेगा रोजगार: दिलबाग
यमुनानगरविधानसभाके इनेलो प्रत्याशी विधायक दिलबाग सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि शनिवार को शहर में रोड शो निकाला गया। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे। रोड शो शहर की मुख्य सड़कों से निकाला गया। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में आए लोगों की मौजूदगी ने पक्का करा दिया कि उनकी जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी इनेलो की सरकार आएगी। जिसके बाद शहर में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराए जाएंगे। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार दिलाया जाएगा। यहीं उनकी प्राथमिकता रहेगी। अभी तक यहां के युवाओं के साथ भेदभाव होता रहा है। कांग्रेस के शासन में भर्ती बाद में निकलती है नियुक्ति की लिस्ट पहले बन जाती है। अधिकांश पोस्ट पर रोहतक साइड के लोग की नियुक्ति है। हमारे यहां भी काबिल पढ़े लिखे लोग हैं। इसके बाद भी उनको रोजगार नहीं मिला रहा।
हरकोई प्रशंसा कर रहा है : दिलबागने प्रचार के दौरान कहा कि हजारों की संख्या में समर्थक उनके रोड शो में पहुंचे। कमानी चौक से शुरू होकर काफिला ज्योति होटल, मोदी मिल, स्टेशन चौक, फव्वारा चौक, प्यारा चौक, मधु चौक, कन्हैया चौक की मुख्य सड़कों से निकाला। काफी भीड़ होने पर भी लोगों को किसी भी तरह कोई दिक्कत नहीं आने दी। इसके लिए विधायक के परिवार के सदस्य सहित कार्यकर्ता ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले हुए थे। हर किसी ने इस व्यवस्था की सराहना कर रहा था।
मैंनेलोगों के लिए किए हैं काम : इनेलोप्रत्याशी विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि लंबे समय से लोगों के बीच में काम कर रहे हैं। हर समय उनके साथ खड़े रहे। उनके दुख-सुख को अपना माना है। विपक्ष की सरकार होते हुए भी क्षेत्र के लोगों की दिक्कत को दूर कराया है। इसी का नतीजा है कि जहां भी जा रहे हैं लोगों का उनको भारी समर्थन मिल रहा है। रविवार को दिलबाग सिंह गधौली, तीर्थ नगर, विजय कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरोजनी कॉलोनी, माडल टाउन, कन्हैया साहिब चौक के निकट,आजाद नगर सहित कई स्थानों पर प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में हर जगह लोगों की भीड़ जुट रही थी। जिसको देखकर विधायक उसके समर्थकों के चेहरे चमक रहे थे।
निष्पक्षराजनीति की है : विधायकका कहना है कि उन्होंने निष्पक्ष राजनीति की है, जो लोग उनके पास आए उनकी हर संभव सहायता की गई। उनके क्षे