पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूचियों में संशोधन का काम शुरू: सतबीर सिंह

मतदाता सूचियों में संशोधन का काम शुरू: सतबीर सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | एडीसीएवं यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के आरओ डॉ. सतबीर सिंह सैनी ने कार्यालय में काॅलेज प्रिंसिपल कैंपस अंबेस्टर के साथ बैठक की।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी को अर्हाता तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संशोधन किया जा रहा है। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर 16 दिसम्बर तक नए आवेदक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नाम का शुद्धिकरण, वोट एक ही विधानसभा क्षेत्र में दूसरी स्थान पर स्थानांतरित करवाने अथवा मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए भी इस अवधि में दावे और आपत्तियां दायर की जा सकती हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए 14 दिसंबर को को मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। युवा अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र पर बूथ लैवल अधिकारी से फार्म नंबर 6 प्राप्त करके उसके साथ आवास और जन्म का प्रमाण तथा 2 नवीनतम फोटोग्राफ प्रस्तुत करनी होंगी। यदि किसी लड़की की शादी हो गई है, कोई व्यक्ति स्थान छोड़कर चला गया है या किसी मतदाता की मृत्यु होने की स्थिति में फार्म नंबर 7 भरकर मतदाता सूची से नाम कटवाया जा सकता है। मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम, आयु, पते आदि में कोई गलती है, तो उसके शुद्धिकरण के लिए फार्म नंबर 8 भरा जा सकता है।