पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कॉलोनी के शनिदेव मंदिर में 12वीं बार चोरी

जम्मू कॉलोनी के शनिदेव मंदिर में 12वीं बार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | जम्मूकॉलोनी के श्मशान घाट के समीप बने शनिदेव मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर से दानपात्र तोड़ कर उसमें रखे दान के पैसे उड़ा ले गए। सुबह जैसे ही पुजारी मंदिर में पहुंचा तो उन्होंने देखा कि मंदिर का दानपात्र टूटा हुआ है और उसमें से पैसे गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

मंदिर कमेटी के उपप्रधान सतीश ग्रोवर ने बताया कि मंदिर का पुजारी सुबह आरती करने के लिए जिस समय मंदिर गया, तो उसने देखा कि मंदिर का मुख्य गेट खुला हुआ है। जब उसने अंदर जाकर देखा, तो मंदिर में मूर्ति के आगे से दानपात्र गायब था। इसकी सूचना उसने कमेटी सदस्य पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। मूर्ति के आगे से दानपात्र तोड़ा हुआ था। जब आस-पास देखा, तो चोरों ने दीवार फांदकर झाडिय़ों के पीछे दानपात्र खाली करके फेंका था। इसमें से हजारों रुपए गायब थे। फिलहाल दानपात्र में कितने पैसे थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।