- Hindi News
- पंडित से निकलवाया मुहूर्त, तब किया नामांकन
पंडित से निकलवाया मुहूर्त, तब किया नामांकन
यमुनानगरविधानसभासीट से भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन के लिए पहले पंडित से मुहूर्त निकलवाया। उसके हिसाब से टाइम सेट किया और लघु सचिवालय में नामांकन करने के लिए पहुंच गए।
घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि 20 सितंबर को उनका टिकट फाइनल हो गया था, लेकिन शुभ मुहूर्त को देखते हुए गुरुवार को नामांकन भरा गया। पंडित ने 25 सितंबर को सुबह सुबह 12 से साढ़े 12 का समय नामांकन के लिए शुभ रहेगा। जिसे देखते हुए ही नामांकन किया गया है। सुबह साढ़े सात से साढ़े नौ तक घनश्याम दास ने चुनाव कार्यालय में हवन किया। उसके बाद रोड शो निकाला गया। रोड शो फव्वारा चौक से स्टेशन चौक, वहां से वर्कशॉप रोड, सरनी चौक, नेहरू पार्क, प्यारा चौक, मधु चौक, कन्हैया साहिब चौक से लघु सचिवालय में पहुंचा। घनश्याम दास अरोड़ा पंडित तीन अन्य समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी एडीसी डॉक्टर सतबीर सिंह के कार्यालय में नोमिनेशन करने गए। घनश्याम अरोड़ा ने घोषणा पत्र में अपनी संपत्ति छह करोड़ 37 लाख 18 हजार 865 रुपए बताई। उनकी प|ी पर 60 तोले गोल्ड उनके पास 10 तोले के जेवरात है। जिनकी कीमत 40 लाख रुपए के करीब बताई गई है।