पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनोवा से 52 पेटी शराब बरामद, आरोपी काबू

इनोवा से 52 पेटी शराब बरामद, आरोपी काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | रामपुरापुलिस ने इनोवा गाड़ी से 52 बेटी अवैध शराब की पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रामपुरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि इनोवा गाड़ी में अवैध शराब हिमाचल सप्लाई की जा रही है। इस पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। पुलिस को तभी एक इनोवा गाड़ी आती दिखी तो पुलिस ने रुकवाकर उसकी चेकिंग की। चेकिंग करने पर पाया कि गाड़ी में शराब की पेटियां थी। आरोपी से परमिट दिखाने को कहा तो उसके पास परमिट नहीं था। जांच की तो गाड़ी में रखी पेटियों में से 30 पेटियां बीयर, 18 पेटियां अंग्रेजी शराब और चार पेटियां क्वाटर की बरामद हुई। मौके से पुलिस ने कैथल निवासी मिथन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह इस शराब को अंबाला से लेकर आया था जोकि उसे हिमाचल सप्लाई करनी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गाड़ी के शीशों पर कवर लगाया था ताकि पुलिस शक हो। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही कि ताकि यह पता चल सके कि इसमें किसी बड़े माफिया का तो हाथ नहीं है।