निबंध लेखन में बच्चों ने हुनर दिखाए
यमुनानगर | महाराजाअग्रसेन कॉलेज जगाधरी में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में इतिहास विभाग एवं समाज विज्ञान परिषद के तत्वाधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निबंध लेखन का विषय महाराजा अग्रसेन का समाजवाद में योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र सिंह प्रो. पवन कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। प्रो. संदीप श्योराण द्वारा विषय विस्तार किया गया विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विजेता विद्यार्थियों को कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी ने सम्मानित किया।