पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान को दैनिक जीवन में शामिल करें: शर्मा

स्वच्छता अभियान को दैनिक जीवन में शामिल करें: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवोदयविद्यालयसमिति मुख्यालय नोेएडा के उपायुक्त (प्रशासनिक) पीके शर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़, चुहड़पुर कलां का दौरा किया। विद्यालय के सदन नायकों और प्राचार्य सुखबीर सिंह ने उनका स्वागत किया।

पीके शर्मा ने अध्यापकों को स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान के मुख्य उद्देश्य तथा महत्व को उदाहरण के माध्यम से बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनोरम संकल्प को बच्चों के साथ पूरा करने की दिशा में पहल की गई। इसी क्रम में विद्यालय के चारों सदनों अरावली, नीलगिरी, शिवालिक तथा उदयगिरी के विद्यार्थियों ने समूह पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कक्षा-कक्ष, कार्यालय, भोजनालय, छात्रावास, चिकित्सा कक्ष, खेलकूद मैदान तथा विद्यालय परिसर की स्वच्छता हेतु बनाए गए। विद्यार्थियों ने इस अभियान को सार्थक बनाने में बड़े उत्साह से कार्य किया। छात्रा मनप्रीत छात्र ऋषव ने स्वच्छता अभियान पर भाषण दिया। प्राचार्य सुखबीर सिंह ने सभी को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से एक मिशन स्वच्छ भारत, स्वच्छ अभियान तैयार किया गया। इसकी अवधि 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक निर्धारित की गई। यह अभियान केवल एक निश्चित अवधि तथा भाषण तक ही सीमित रहे बल्कि इसको दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप में सम्मिलित करते रहना चाहिए। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पीके जदली ने सभी का धन्यवाद किया।