पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद, युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

जमीन विवाद, युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | हरबंसपुराकॉलोनी में व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल में लेकर आए। वहां पर उसका उपचार चल रहा है। व्यक्ति की प|ी का आरोप है कि उसके पति ने जमीन विवाद के चलते जहरीला पदार्थ निगला है। इसको लेकर पीड़ित की प|ी ने शिकायत एसपी को भी दी है।

एसपी को दी शिकायत में पीड़ित जसपाल की प|ी सोनिया सलूजा ने बताया कि दस साल पहले पारिवारिक समझौते के तहत उनके पास 120 वर्गगज का प्लाट आया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उस प्लाट को हड़पना चाहते है। इसको लेकर धोखे से उन्होंने रजिस्ट्री अपने नाम भी करा ली थी। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। इसमें मामला निपट गया था। लेकिन इसके बाद भी उसे तंग किया जाने लगा। आरोप है कि बार बार प्रताड़ित करने से उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगला है। सोनिया ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।