पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता ने पहले भी चुना अब भी चुनेगी : दिलबाग

जनता ने पहले भी चुना अब भी चुनेगी : दिलबाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनतानेपहले भी मुझे चुना है और अब भी चुनेगी। हमने जनता के लिए काम किया है। हर वक्त लोगों के बीच में रहे है। दुख सुख में हर वक्त उनका साथ दिया। यहां भी जाते है लोगों का उनको समर्थन मिल रहा है। यह कहना है यमुनानगर के इनेलो प्रत्याशी विधायक दिलबाग सिंह का।

दिलबाग सिंह यमुनानगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी हर वर्ग की पार्टी है। आने वाली सरकार इनेलो की होगी। भाजपा की केंद्र सरकार को देखकर लोग बस समझ गए। अब लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले। इसी तरह से उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शहर की हालत बिगाड़ कर रख दी। सड़क तो दूर शहर की अधिकांश गली चलने लायक नहीं है। चुनाव घोषणा से कुछ दिन पूर्व टेंडर कर सरकार ने कुछ गलियों का निर्माण शुरू कराया है। ताकि लोगों को लगे विकास काम हो रहे है। इस तरह के कार्य कर सरकार फिर से लोगों को गुमराह कर वोट लेना चाहती है। मगर जनता सब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ खड़ी है। जनता जानती है कि इनेलो पार्टी जनहित की पार्टी है। जिसने हमेशा जनता के लिए काम किया है। यमुनानगर की जनता ने पिछले चुनाव में हमें जिताया और हमने दिन रात जनता के लिए काम किया। कांग्रेस राज में यमुनानगर विकास में पिछड़ा।

विकास के नाम पर मात्र घोषणाएं हुई। यमुनानगर की इंडस्ट्री से मिले पैसे को रोहतक में खर्च कर दिया गया। विपक्ष में रहते हुए भी हमने शहर का विकास कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शहर के रोड शो निकाला जाएगा। जिसमें काफी संख्या में समर्थक भाग लेंगे।

इनेलो प्रत्‍याशी दिलबाग सिंह जनसभा को संबोधित करते हुए