पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी सहायता राशि

बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी सहायता राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की सहायता हेतु एकत्रित की गई 7500 रुपए की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप दत्ता, कार्यक्रम अधिकारी अनिल शर्मा स्कूल के स्टाफ विद्यार्थियों ने उक्त राशि का ड्राफ्ट जिला सचिवालय में सीटीएम रूचि सिंह को भेंट किया।

रूचि सिंह ने स्कूल के प्रधानाचार्य, स्टाफ विद्यार्थियों की इस कार्य के लिए प्रशंसा की तथा उन्हें जीवन में प्रत्येक अवसर पर समाज सेवा के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य देश भावना के लिए अति आवश्यक है और हम सबका कर्तव्य है कि जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए पूरा सहयोग दें और अन्य लोगों को भी सहयोग के लिए प्रेरित करें।