- Hindi News
- ज्वेलरी शॉप से सोने की अंगूठी लेकर भागा युवक, केस
ज्वेलरी शॉप से सोने की अंगूठी लेकर भागा युवक, केस
ज्वेलरीशॉपपर आभूषण खरीदने आया युवक सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कैंप कॉलोनी निवासी मदन गोपाल ने बताया कि उसकी कांसापुर रोड पर सुनार की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी दुकान पर एक युवक आया। आरोपी ने उससे सोने के आभूषण खरीदने की बात कही। वह आरोपी को आभूषण दिखाने लगा। इस दौरान आरोपी युवक मौका पाकर दुकान से सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। उसने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी का कुछ भी पता नहीं चला। परेशान होकर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दहेज उत्पीडऩ में पति समेत तीन पर केस
यमुनानगर| शादीमें दहेज की मांग पूरी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। फर्कपुर निवासी रेणु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सुंदर विहार कॉलोनी निवासी रिंकू के साथ 31 जुलाई 2005 को हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से उसका पति रिंकू, ससुर कंवरपाल सास अंगूरी देवी खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही वह उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी होने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।