गो तस्करों से गो वंश मुक्त कराए
यमुनानगर|खिजराबाद पुलिसने गो तस्करों से पांच गो वंश मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। खिजराबाद पुलिस को सूचना मिली थी गो वंश को वध के लिए यूपी ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने हरियाणा -यूपी बॉर्डर पर जांच करनी शुरू की। कुछ ही देर में एक गाड़ी आई तो पुलिस ने उसे रुकवाकर चेक किया। उसमें पांच गो वंश भरे हुए थे। पुलिस ने मौके से खिजराबाद निवासी यासीन और राजिद को गिरफ्तार किया।