पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से गिरा युवक, पीजीआई रेफर

ट्रेन से गिरा युवक, पीजीआई रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|पुराना हमीदाफाटक के पास युवक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। युवक यमुनानगर के गांव दौलतपुर निवासी आलीफ है। पीजीआई में युवक की हालत गंभीर बनी है।

प्रत्यक्षदर्शी नरेश गोगिया ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अम्बाला की तरफ से रही थी। जैसे ही ट्रेन पुराना हमीदा फाटक पर पहुंची तो वहां पर एक युवक ट्रेन से गिर गया। युवक कैसे गिरा इसके कारणों का पता नहीं चला।