पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में हर परिवार के पास होगा बैंक खाता

जिले में हर परिवार के पास होगा बैंक खाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर नॉलेज : जनधन योजना के लिए नया खाता जरूरी नहीं

जिलेमेंहर परिवार के पास जल्द ही कम से कम अपना एक बैंक बचत खाता होगा। ये सुविधा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हर परिवार को मिलेगी। 10 दिसंबर तक हर परिवार में खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे पूरा कर लिया जाएगा।

ध्यान रहे कि जिले में कुल 235423 परिवार हैं। जिनमें 98771 परिवार शहरी तथा 136152 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में 55 सौ परिवार तथा ग्रामीण क्षेत्र के 6600 परिवारों के पास बैंक खाते की सुविधा नहीं है। ऐसे में इन परिवारों को ही लक्ष्य मानकर बैंकों ने अभियान शुरू किया था। 10 दिसंबर तक हर परिवार के पाए एक बैंक खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अगले चरण में बैंक परिवार के अन्य सदस्यों के भी खाते खोलने के लिए अभियान चलाएगा। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंकों की ओर से सितंबर में सर्वे करवाया गया। जिसमें सामने आया कि जिले में कुल 235423 परिवार हैं। जिन्हें सामने रख कर बैंकों ने ये अभियान शुरू किया था।

^15 नवंबर को समीक्षा की गई थी। जिसमें साढ़े 12 हजार परिवारों के पास बैंक खाता नहीं है। 10 दिसंबर तक हर परिवार का बैंक खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूरा कर लिया जाएगा। जिले में हर परिवार के पास बैंक खाते की सुविधा होगी। विपिनसरीन, एलडीएम

प्रधानमंत्री जनधन योजना का फायदा एक ही खाते में मिलेगा। कई लोग अपने हर बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक करवा रहे हैं। या फिर अलग अलग बैंक में जनधन योजना के तहत खाते खुलवा रहे हैं। लेकिन योजना का फायदा सिर्फ एक ही खाते में मिलेगा। बैंक अधिकारी के मुताबिक आधार कार्ड की कॉपी एक ही बैंक खाते में देनी होगी। यदि आप एक से अधिक खातों में आधार कार्ड लिंक करवाएंगे तो तब भी इसका फायदा एक ही खाते में मिलेगा। जिस बैंक में आप सबसे बाद में आधार कार्ड लिंक करवाएंगे, उस खाते में ही जन धन योजना का लाभ मिलेगा।

एक खाते में मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री धन जन योजना का लाभ लेने के लिए नया खाता खोलने जरूरी नहीं है। पुराने बैंक खाते पर भी इस योजना का लाभ आप ले सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक शाखा में जाकर आवेदन करना होगा। जिसमें एक फार्म भरना होगा। साथ ही अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। जिसमें आपको बैंक की ओर से रुपे कार्ड दिया जाएगा। इस रुपे कार्ड का फायदा ल