- Hindi News
- क्षेत्र सुनसान, फिर भी चल रहे पेट्रोल पंप
क्षेत्र सुनसान, फिर भी चल रहे पेट्रोल पंप
यमुनानगर | यूपीसीमा से सटा एक बड़ा हिस्सा सुनसान है। लेकिन उसके बाद भी इस क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन पेट्रोल पंप हैं। क्षेत्र अधिक आबाद नहीं है और ही ज्यादा आवाजाही है। उसके बाद भी यहां बिक्री की कोई कमी नहीं है। इसकी बड़ी वजह है कि यहां का तेल यूपी पार जाता है।
सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंप की मंजूरी से पहले सर्वे करवाया जाता है। जिसमें वहां पर क्षेत्र की आबादी, इंडस्ट्री, आवाजाही अन्य कई पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। सबसे जरूरी ये है कि क्षेत्र में तेल बिक्री की संभावनाओं को देखा जाता है। उसके बाद ही वहां पेट्रोल पंप लगाने की अनुमति दी जाती है।
यमुना नदी के पार भी हरियाणा का एक हिस्सा है, जोकि यूपी से बिल्कुल सटा हुआ है। नदी पार हरियाणा के ये चार गांव हैं, जिनकी आबादी चार हजार भी नहीं है। मगर इन गांवों के आस पास ही चार पंप हैं। यहां तक कि गांव को जाने वाले रास्ते पर भी पंप है। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि सीमा पार होने के कारण गांव में संसाधनों की कमी है। ग्रामीणों के पास अपने वाहन भी नहीं है।
यूपीपार जाता है अधिकतर तेल: सूत्रोंके मुताबिक यूपी सीमा से सटे इन पंप का अधिकतर तेल सीमा पार ही जाता है। आवाजाही क्षेत्र में आबाद की कमी की वजह से यहां तेल की डिमांड अधिक नहीं है। मगर ये पंप बिल्कुल सीमा के पास है। ऐसे में इन पंप से तेल लेकर उस पार जाना बहुत ही आसान है। इसलिए इन पंप पर बिक्री ठीक ठाक है।
भास्कर फालोअप
तेल का खेल