पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजिस्ट्री कराने के दौरान दो भाइयों में मारपीट, घायल ने कोर्ट में घुस बचाई जान

रजिस्ट्री कराने के दौरान दो भाइयों में मारपीट, घायल ने कोर्ट में घुस बचाई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उधर, परिवार पर दो बार हमला पुलिस एक बार भी नहीं पहुंची

> कोर्ट कर्मचारियों को करना पड़ा पुलिस को फोन

भास्करन्यूज | यमुनानगर

प्लॉटकीरजिस्ट्री कराने को लेकर दो भाइयों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक अपने बेटों के साथ हमला कर दिया। झगड़े के दौरान जमकर चाकू ईंटें चली। इस दौरान घायल ने कोर्ट में घुसकर जान बचाई। खून से लथपथ व्यक्ति को कोर्ट में घुसा देख कोर्ट कर्मचारियों ने फोन पुलिस को किया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती हमलावर पक्ष मौके से भाग चुका था और घायल व्यक्ति कोर्ट में ही पड़ा था। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

फर्कपुर के विष्णु नगर निवासी हरदेव ने बताया कि उसने अपने भाई जगदीश से प्लॉट लिया था। बयाना पहले ही दे दिया गया था। मंगलवार को रजिस्ट्री करानी थी। इस दौरान पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। वह भाई को चेक दे रहा था लेकिन वह कैश मांग रहा था। वह चेक लेकर बैंक में कैश लेने गया तो वहां पर कैश नहीं मिला। इस पर उसका भाई गुस्से में गया और उसने अपने बेटों के साथ हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने उस पर पहले तो धारदार हथियार से हमला किया और बाद में ईंटें बरसानी शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से वह वहां से भाग लेकिन आरोपी उसके पीछे लग गए। वह कोर्ट परिसर में पहुंचा और उसने कोर्ट में घुसकर जान बचाई। हुडा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीन कौर का कहना है कि घायल के अभी बयान नहीं हुए हैं। जो बयान दिए जाएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।

सदर थाना यमुनानगर क्षेत्र की रूप नगर कॉलोनी में कुछ युवकों ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से दरवाजे बंद कर जान बचाई। आरोप है कि आरोपियों से सोमवार रात के बाद मंगलवार दिन में दोबारा से हमला किया और घर में मौजूद लड़कियों से छेड़छाड़ की। रूप नगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को पड़ोस के ही कुछ युवक घर के बाहर खड़े थे और जोर जोर से बोल रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने को कहा तो उन्होंने अन्य साथियों को बुलाकर परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने घर का गेट लगाकर जान बचाई। आरोप है कि आरोपियों ने मंगलवार सुबह फिर से परिवार के लोगों पर हमला किया और दो लड़कियों से छेड़छाड़ की। झगड़े में उसका भाई सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बारे में सूचना