संस्कृत सम्मेलन 13 को जगाधरी में
यमुनानगर | संस्कृतभारती जिला यमुनानगर कार्यकारिणी की बैठक डॉ. कंवरपाल शास्त्री की अध्यक्षता में एसडी सी-से स्कूल जगाधरी में हुई। इसमें 13 दिसंबर को जिला संस्कृत सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। संस्कृत भाषा की रक्षा तथा पठन पाठन में रुचि बढ़ाने के लिए सदस्यों ने अपने विचार रखे। मौके पर संस्कृत भारती के अध्यक्ष गिरीश चंद्र शास्त्री] पारेश्वर प्रसाद, सतीश कुमार, पुष्पिंद्र, विनोद कुमार, तारकनाथ, देवी प्रसाद, नरेश चंद्र शास्त्री, भूषण शास्त्री मौजूद रहे।