युवक से नकदी मोबाइल लूटा
यमुनानगर | जगाधरीके मुखर्जी पार्क के पास तीन बदमाशों ने युवक से पांच सौ रुपए मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत पर अज्ञात तीन बदमाशो के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया। राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी सुभाष चंद ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात वह बाजार से पैदल ही घर लौट रहा था। रास्ते में मुखर्जी पार्क के नजदीक पहुंचते ही उसे तीन युवकों ने घेर लिया। इस दौरान उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने जबरदस्ती उसकी जेब से पांच सौ रुपए मोबाइल फोन लूट लिया।