पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति ने दहेज नहीं मिलने पर पीटा, देवर ने छेड़छाड़ की

पति ने दहेज नहीं मिलने पर पीटा, देवर ने छेड़छाड़ की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | दहेजमें कीमती सामान की मांग पूरी होने पर पति ने अपने भाई के साथ मिलकर प|ी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति देवर के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।

शहर के गोदाम रोड निवासी निशा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 30 जुलाई 2012 को देवी मंदिर कॉलोनी निवासी दीपक के साथ हुई थी। दहेज में दिए सामान से उसका पति देवर अनिल खुश नहीं हुए। उन्होंने शादी के कुछ दिन बाद दहेज में और कीमती सामान लाए जाने की मांग को लेकर उसे उत्पीड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों की जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसके पति देवर ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके देवर अनिल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने निशा की शिकायत पर आरोपी पति दीपक देवर अनिल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।