- Hindi News
- शिव शक्ति ट्रैक्टर (स्वराज) खिजराबाद ब्रांच का हुआ शुभारंभ
शिव शक्ति ट्रैक्टर (स्वराज) खिजराबाद ब्रांच का हुआ शुभारंभ
• बिजनेसप्लस
यमुनानगर | शिवशक्ति ट्रैक्टर (स्वराज) यमुनानगर में खिजराबाद में अपनी नई ब्रांच का उद्घाटन किया। इस दौरान स्वराज कंपनी के हरियाणा हेड डीके महाजन कंपनी के सदस्य प्रतीक मल्होत्रा, सर्वजीत सिंह, राजोल जैन उपस्थित रहे। ब्रांच का उद्घाटन स्वराज कंपनी के हरियाणा हेड डीके महाजन ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शिव शक्ति ट्रैक्टर (स्वराज) के संचालक शशिभूषण मान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें यमुनानगर वासियों ने इतना प्यार दिया कि आज हम अपनी नई ब्रांच खिजराबाद में खोल दी है। इस दौरान स्वराज ट्रैक्टर कंपनी द्वारा लक्की ड्रा स्कीम खोली गई। जिसमें एक लक्की ड्रा विजेता को उपहार के रूप में मोटरसाइकिल दी जानी थी स्वराज ट्रैक्टर की हर बुकिंग पर एक एलईडी उपहार के रूप में दी जानी थी। इस लक्की ड्रा स्कीम के विजेता लेदा खास के संजीव कुमार ने मोटरसाइकिल जीती छह अन्य लोगों ने एलईडी के रूप में उपहार प्राप्त किया। इस दौरान जलपान का भी आयोजन किया गया। मौके पर शिव शक्ति ट्रैक्टर के संचालक शशि भूषण मान, रामशरण, सुशील चौधरी गणमान्य व्यक्तियों में अशोक गुर्जर, कर्ण सिंह संधू, सम्मा संधू, अशोक वालिया, भूडकलां सरपंच, एक्स सरपंच भीलपूरा, एक्स सरपंच बरखा राम, किसान यूनियन के नेता मनदीप कन्डेला, रणदीप सिंह बाडी माजरा, यतिन्द्र गुलाबगढ़, हाजी फतेह बाम्बेपुर, अमर सिंह सरपंच बाडीमाजरा, सरपंच बलाचौर, राजीव वालिया एक्स सरपंच खिजराबाद, रजनीश वालिया, मनोज चेयरमैन जयरामपुर, सुशील प्रधान बहादुरपुर, गुरनाम सिंह, ऋषि पाल प्रधान, महावीर गुलाबगढ़, रविंद्र सरपंच कलेसर, प्रवीण सरपंच बहादुरपर, सरदार देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।