वार्ड तीन में होगा डिपो अलॉट
यमुनानगर | खादयएवं आपूर्ति नियंत्रक मोजिला दहिया ने बताया कि वार्ड नंबर 3 (न्यू) जगाधरी में नया राशन डिपू अलाट किया जाना है। आवेदक 15 दिसंबर तक जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में आवेदन पत्र दे सकता है।
उन्होंने कहा कि आवेदक को उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 10+2 तथा आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अन्य शर्तों की जानकारी कार्यालय में मिलेगी।