- Hindi News
- बच्चों को नशे से दूर रहने के परामर्श दिए
बच्चों को नशे से दूर रहने के परामर्श दिए
राष्ट्रीयकिशोरस्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत माध्यमिक स्कूल गढ़ी मुंडों में परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स को किशोरावस्था से संबंधित समस्याओं के विषय में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में 80 अध्यापकों ने भाग लिया।
सिविल अस्पताल जगाधरी से आए रमेश कुमार ने कहा कि इस उम्र में युवा कई बार गलत राह पकड़ लेते हैं। कई बार नशावृत्ति अपना लेते है, जिससे धीरे धीरे आदत लत बन जाती है। इससे व्यक्ति कई तरह के नशों की चपेट में जाता है। उन्होंने इस उम्र में बदलाव स्वभाविक है। इस उम्र में ही लिए गए निर्णय पूरी जिंदगी की दशा और दिशा तय करते हैं। मौके पर मुख्याध्यापिका सुनील पुरी, आरती अरोड़ा, कृष्णा रानी जितेंद्र मौजूद रहे।