पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों में दो घायल, वाहन चालक पर केस

हादसों में दो घायल, वाहन चालक पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|गांव बैंडीके नजदीक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में एक घायल हो गया। बैंडी निवासी मेहर चंद ने पुलिस को बताया कि गत 28 नवंबर की शाम को वह गांव में पैदल ही किसी काम से जा रहा था। इस दौरान गांव के नजदीक वहां से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि देर शाम वह शहर के क्रिश्चन अस्पताल के नजदीक किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।